IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मौसम सुहावना, लेकिन किसानों की बढ़ी धड़कनें—लगातार बारिश से फसल खराब होने का खतरा ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: गांव बिहारी पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जहां मौसम को खुशनुमा बना दिया है और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। लगातार बारिश के चलते खेतों में पानी भरने की स्थिति बनने लगी है, जिससे खड़ी फसलों पर नुकसान का खतरा मंडरा रहा है।

किसानों का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो खेतों में जलभराव से फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दिन-रात मेहनत कर तैयार की गई फसल को लेकर किसान अब मौसम के अगले रुख पर नजरें टिकाए हुए हैं।

बारिश ने भले ही मौसम सुहावना कर दिया हो, लेकिन किसानों के लिए यही बारिश चिंता का सबब बनती जा रही है। अब देखना होगा कि मौसम कब करवट लेता है और किसानों की फसल इस लगातार बरसते पानी से कितनी सुरक्षित रह पाती

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button