IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News :आदर्श थाना रुपईडीहा कोतवाली में संपन्न हुआकृष्ण जन्मोत्सव

जूनियर रिपोर्टर रमेश कुमार बहराइच उ.प्र.

रुपईडीहा बहराइचl भारतनेपाल सीमावर्ती थाना कोतवाली रुपईडीहा में हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जी का 5253 वा जन्मदिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कोतवाल हरेंद्र कुमार मिश्रा ने सपरिवार कृष्ण जी का पूजन कर सुख शांति की कामना की l इस अवसर पर नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
पूजा दर्शन के बाद भंडारा में आए हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया
लोगों ने रात्रि 12:00 बजे तक विभिन्न झांकियो एवं कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों का आनंद लिया।


इस अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों को सजाया गया श्री राम जानकी मंदिर के महंत भगवान दास के सानिध्य में भक्तों ने भजन कीर्तन कर रात्रि 12:00 बजे तक श्री कृष्ण जी की वंदना की।
नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर स्थित भोलेनाथ के मंदिर प्रांगण में स्थानीय भक्तों ने बाबा बर्फानी की झांकी बनाकर आराधना की एवं बाल कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button