IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : मक्सी में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

सिटी रिपोर्टर जुगलकिशोर भावसार शाजापुर म.प्र.

मक्सी नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही उत्साह, श्रद्धा एवं धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। श्रीकुंज भवन, जगन्नाथ पुरी रोड सहित नगर के सभी प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई तथा भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

वहीं नया बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के चलते पूरे मक्सी नगर में दिनभर धार्मिक एवं उत्सव का माहौल बना रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button