IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. अनार सिंह ठाकुर “डॉ. एस. राधाकृष्णन विजनरी मेंटर अवार्ड 2026” से सम्मानित।

ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

टोंक खुर्द शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, उत्कृष्ट शिक्षण और समग्र विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अनार सिंह ठाकुर को प्रतिष्ठित *”डॉ. एस. राधाकृष्णन विजनरी मेंटर अवार्ड (सीजन II – 2026)”* से सम्मानित किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान त्रेतायुग फाउंडेशन (नीति आयोग एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पंजीकृत) द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर प्रदान किया गया।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों और दूरदर्शी सोच को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा में नवाचार और विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया है। डॉ. ठाकुर को यह राष्ट्रीय सम्मान मिलने से पूरे क्षेत्र और शिक्षा जगत में हर्ष की लहर है।

*शुभचिंतकों एवं प्रशंसकों ने दी बधाई:*इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सहयोगियों और प्रशंसकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से *युवा गीतकार सुरेंद्र सेंधव, कमल सिंह टाक, कैलाश सिंह झाला, राज भंवर सिंह ठाकुर*समाजसेवी विमल कुमार जैन एवं *शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का समस्त स्टाफ*, विद्यालय परिवार तथा इष्ट-मित्र शामिल हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु की कामना करते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा गौरव बताया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button