IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News: पुलिस परिवार द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

आज दिनांक 04.09.2026 को जनपद फतेहपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं जन्माष्टमी पर्व पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों की मनमोहक एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे बच्चों द्वारा गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं का सुंदर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतिकरण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मा० राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग), उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती कृष्णा पासवान जी एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर मा० राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग), उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती कृष्णा पासवान जी, माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय, अयाह शाह विधायक श्री विकास गुप्ता, बिन्दकी विधायक श्री जय कुमार जैकी, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री अन्नू श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर श्री ज्ञान प्रकाश राय, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button