Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना सिगरा में गूंजा ‘नंद के घर आनंद भयो’ हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लालकी, हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी थाना सिगरा परिसर में श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच धूमधाम से मनाया गया। थाना परिसर में सजे आकर्षक झांकियों और धार्मिक आयोजन ने पूरे माहौल को कृष्णमय बना दिया। पुलिसकर्मियों ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर लोक-कल्याण एवं शांति की कामना की।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में थाना प्रभारी सिगरा शिवाकांत मिश्रा की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उनके कुशल नेतृत्व और सकारात्मक पहल से थाना परिसर में धार्मिक आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराया गया। वहीं चौकी इंचार्ज विद्यापीठ पार्थ तिवारी ने भी आयोजन की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं एवं पुलिसकर्मियों में विशेष उत्साह रहा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया।
स्थानीय लोगों ने थाना परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति आस्था का यह भाव समाज में सकारात्मक संदेश देता है।
थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा एवं चौकी प्रभारियों के कुशल नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता ने जन्माष्टमी महोत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया।




Subscribe to my channel