Jammu & Kashmir News : चंडी धाम हम्दाना में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
रिपोर्टर मोहिंदर सिंह कठुआ जम्मू-कश्मीर
कठुआ, 4/5 सितंबर 2026: तहसील रामकोट के चंडी धाम हम्दाना में हर वर्ष की तरह इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर एवं आकर्षक झांकियां चंडी धाम पहुंचीं, जिनका श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना को लेकर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना करते हुए कामना की कि विश्व में शांति बनी रहे और प्राकृतिक आपदाओं अथवा किसी बड़े हादसे के कारण किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो।
रात्रि में महामाई के जागरण का भी आयोजन किया गया। प्रसिद्ध गायक दिनेश शर्मा ने अपनी मधुर आवाज और भजनों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। देर रात तक चंडी धाम का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण और महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के सफल होने पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया




Subscribe to my channel