Delhi News : 5 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
अमानगंज, पन्ना, पुलिस की संयुक्त कार्यावाही में मिली बड़ी सफलता ।

जिला रिपोर्टर मनीष शुक्ला मध्य दिल्ली
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अमानगंज को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि गड़ोखर टोल प्लाजा के पास कुछ संदिग्ध लोग बैठे हुए हैं जिन्हें देखने पर ऐसा लग रहा है कि वे शायद मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। सूचना मिलते ही अमानगंज थाना प्रभारी मुकेश नायक ने तत्काल टीम सहित उस क्षेत्र का घेराव कर एक संदिग्ध को धर दबोचा, तत पश्चात उसकी निशान देही पर एक संदिग्ध को उडला से गिरफ्तार किया गया इनके पास से 4 किलो 610 ग्राम गांजा व तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार तथा दो मोबाइल जप्त किए गए ।

पकड़े गये आरोपियों में राकेश विश्वकर्मा निवासी दमोह एवं ऋषि मिश्रा निवासी अमानगंज शामिल है । वहीं दूसरी कार्यावाही सिटी कोतवाली थाना प्रभारी पन्ना श्री रोहित मिश्रा के नेतृत्व में शुरू की गई जिसमें रोहित मिश्रा की टीम ने पन्ना गल्ला मंडी के टीन सेड के पास से अमन कुशवाहा नामक व्यक्ति को पड़ा जिसके पास से 450 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया। पुलिस ने दोनों जगह का मिलाकर 5 किलो 60 ग्राम गांजा एवं वाहन सहित कुल मिलाकर लगभग 7 लाख 55 हजार का सामान जप्त किया। तीनों आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है । अब पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि गांजा कहां से लाया गया था और किसे बेचा जाना था।




Subscribe to my channel