IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : जन्माष्टमी पर वार्ड 18 में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

नारायण लाल लढ्ढा – बानसेन राजस्थान

निंबाहेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर परिषद निंबाहेड़ा के वार्ड नंबर 18 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीतु/देवकरण समदानी के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के मार्गदर्शन में चुनाव प्रचार अभियान का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख गबर सिंह, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नितिन चतुर्वेदी एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एकता सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने वार्ड 18 में भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया। उपस्थित मतदाताओं से कमल के फूल के निशान पर अपना अमूल्य मत देकर नीतु/देवकरण समदानी को विजयी बनाने की अपील की गई।


कार्यक्रम में सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के लिए अल्पाहार एवं जलपान की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button