Uttar Pradesh News : धूमधाम से वैदिक यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ।

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
योगीराज श्री कृष्ण की जन्मशताब्दी आर्यवीर दल प्रशिक्षण शिविर धर्मेश्वर बाबा में बड़े धूमधाम से वैदिक यज्ञ के साथ सम्पन्न हुआ। विशाल महायज्ञ के मुख्य अतिथि हरियाणा रोहतक से पधारे बृहृमचारी आचार्य स्वामी सत्यवृतजी के बृहृमत्व में चार जोडे सापत्निक यजमानों के साथ सैकड़ों आर्य जनों द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई।यज्ञ पश्चात तपोस्वी बृहृमचारणी नरायणी आर्या द्वारा आप्त पुरुष योगीराज श्री कृष्ण के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज जरूरत है घर घर श्री कृष्ण मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जैसे महापुरुषों का जन्म लेना चाहिए। आज श्री कृष्ण जन्म पर तरह तरह के आडम्बरों की आड़ में फुहड़ता फैलता जा रहा है।जिसें हमे बचना चाहिए। और योगीराज श्री कृष्ण के बताए हुए सभी रास्ते पर चलना चाहिए।
कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा भजन के माध्यम से श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि हरियाणा रोहतक से पधारे बृहृमचारी आचार्य स्वामी सत्यवृतजी ने आडम्बर रहित वैदिक यज्ञ के माध्यम से हर घर में यज्ञ करने की अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जिससे समाज में फैली कुरीतियों से नव होनहार मासूमों के बचाया जा सके। योगीराज श्री कृष्ण मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी अपने दिनचर्या में दैनिक यज्ञ संध्या कों अपनाया। जिससे आज भी वर्षों बाद भी उनके बताए हुए मार्ग पर चल रहे।आज अगर नवयुवक जिस तरह पाखंडों आडम्बरों तरह तरह के नशीले पदार्थो अवैदिक रास्तों चल कर जीवन बर्बाद कर रहा। जरुरत है वैदिक विचारों से ओतप्रोत होकर आर्य समाजों की सत्संग भवन में जाकर वैदिक साहित्यों का अध्ययन करना चाहिए। श्रीराम आर्य द्वारा दूर दराज से आए सभी आर्य जनों का आभार प्रकट किया तथा योगीराज श्री कृष्ण की जन्मशताब्दी पर शुभकामनाएं दी। डॉ विवेक आर्य द्वारा सभी उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हर घरों में यज्ञ के माध्यम से वैदिक जन्मोत्सव मनाना चाहिए। समाज में फैली कुरीतियों से आडम्बरों से बचकर अपना श्रीराम श्रीकृष्ण जैसा जीवन अपना चाहिए।





Subscribe to my channel