Uttar Pradesh News : श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा गांव बिहारी, डीजे और आकर्षक झांकियों ने बांधा समां

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: आज 4 सितंबर 2026 को हर वर्ष की भांति इस बार भी गांव बिहारी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर ग्रामीणों में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में नजर आया।जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य जयंती एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और श्रीकृष्ण के जयकारों से गांव की गलियां गूंज उठीं।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने झांकियों का स्वागत किया। राधा-कृष्ण और भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

वहीं, जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। शोभायात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी रही और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।पूरे आयोजन के दौरान आस्था, उल्लास और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाते हुए क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।



Subscribe to my channel