IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मिशन शक्ति 5.0 थाना परसामलिक पुलिस द्वारा प्राथमिक विद्यालय सेखुआनी में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)’ के क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देशन में आज दिनांक 02.09.2026 को थाना परसामलिक की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम (उ0नि0 संजू गोड़, म0का0 पदमगंधा गौतम आदि) ने भारतीय विकास जनजाति प्राथमिक विद्यालय, सेखुआनी में उपस्थित महिलाओं, बच्चों एवं बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाना और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना था। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को आपातकालीन व सुरक्षा सेवाओं से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों— 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के उपयोग एवं महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

इसके साथ ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ तथा ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु जागरूक करते हुए जन-जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। महराजगंज पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button