Uttar Pradesh News : विश्वंभरनाथ जनता इंटर कॉलेज रतनपुर में क्षेत्राधिकारी नौतनवा द्वारा ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों का किया गया मार्गदर्शन

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने तथा उनमें सुरक्षा व अनुशासन की भावना जागृत करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 02.09.2026 को थाना नौतनवा क्षेत्रान्तर्गत विश्वंभरनाथ जनता इंटर कॉलेज, रतनपुर में ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसंत सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। संवाद के दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन जीने, लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने तथा करियर में सफलता प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा के उपाय, महिला सुरक्षा तथा यातायात नियमों के अनिवार्य पालन के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी ने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें सजग एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel