IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर व्यापारी का अपहरण करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

दिनांक 01/09/26 को शाम करीबन 07 बजे सूचना प्राप्त हुई कि सदर बाजार से दुकानदार अपनी दुकान पर बैठा था तभी तीन लोग एक काले रंग की स्कार्पियो गाडी से फरियादी की दुकान पर आये और रूपयों के लेन देने के पुराने हिसाब पर से आरोपियो ने फरियादी की मारपीट की गंदी गंदी गंदी गालिया दी व जान से मारने की धमकी दी और उसे अपनी गाड़ी में जबरदस्ती अपहरण कर ले गये। उक्त सूचना वरिष्ठ अधिकारीयो को दी गई।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये त्वरित एव सक्रियता से कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्मा व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड श्री प्रदीप पटेल के कुशल नेतृत्व में एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड श्री निरंजन सिंह राजपूत तथा एसडीओपी अटेर श्री रविन्द्र वास्कले के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली भिण्ड अंतर्गत टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

प्रकरण में अलग अलग टीमो द्वारा कस्या के सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा सायबर सेल के माध्यम से फरियादी एवं आरोपीयो का रूटनेप ट्रेस किया गया तथा संभावित स्थानो पर दबिश दी गई मुखविर तत्र की सक्रियता, सीसीटीव्ही फुटेज तथा सायबर सेल की सहायता से अपहृत को तहसील अटेर के बीहड से सुरक्षित एवं सकुशल थाना सिटी कोतवाली भिण्ड लेकर आये बाद अपहृत से घटना के सबंध में पूछताछ कर अपहृत के बताये अनुसार रिपोर्ट लेख की गई तथा रिपोर्ट पर से थाना सिटी कोतवाली भिण्ड पर अपराध क्र0 424/26 धारा 140(2), 140 (3), 115(2), 296 (बी), 351(3), 3(5) बीएनएस का कायम विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में आरोपियों की तलाश हेतु पुनः टीमें गठित की गई एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना अटेर क्षेत्रान्तर्गत चम्बल के बीहड से घटना कारित करने वाले तीनों आरोपियो को मय घटना में प्रयुक्त किये गये वाहन स्कार्पियो क्र0 MP 30 ZA 0024 के गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया जिनसे घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में अपहृत व्यापारी को सकुशल एवं सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

सराहनीय भमिकाः-

निरी० मुकेश शाक्य थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरी० महेश शर्मा थाना प्रभारी अटेर, उनि० अमित सिंह सिकरवार, उनि० नीतेन्द्र मावई, उनि० गणेश तोमर, उनि० बृजेन्द्र सिंह तोमर, सउनि० मोहम्मद कासिम खान, प्रआर0 1076 जितेन्द्र सिंह सिकरवार, प्रआर0 276 हरवीर सिंह, प्रआर0 573 अजय शर्मा, आर0 319 सौरभ शर्मा, आर0 760 संदीप राजावत, आर0 174 राघवेन्द्र तोमर, आर0 153 यतेन्द्र राजावत, आर0 309 अभिषेक यादव, आर0 833 अमन प्रताप सिंह, आर0 281 आनंद दीक्षित, आ

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button