Madya Pradesh News : श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक में संभागीय सम्मेलन की तैयारियों पर बनी रणनीति
जिलेभर के पत्रकारों को एकजुट करने पर जोर

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.
भिंड:- मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भिंड जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को भारौली रोड स्थित उमंग वाटिका में आयोजित हुई। बैठक में आगामी संभागीय सम्मेलन की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा को लेकर पदाधिकारियों ने विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू करने पर सहमति बनी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार दुबे ने कहा कि पत्रकारों को एकजुट होकर एक-दूसरे के साथ खड़ा होना चाहिए। साथ ही गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना पत्रकारिता का मूल धर्म है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए पत्रकारों को लगातार अपनी भूमिका निभानी चाहिए। आगामी संभागीय कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन होना चाहिए जिससे पूरे जिले में संगठन की एकजुटता और सक्रियता दिखाई दे। कार्यक्रम की तैयारियां उत्साह के साथ मिलकर की जाएंगी।
चंबल संभागीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि आगामी संभागीय सम्मेलन के माध्यम से पत्रकारों को एक मंच पर लाने और संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। पत्रकारों को कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों के समाधान के लिए संगठन मजबूती से उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता और संगठन का उद्देश्य एक दूसरे की मदद करना और पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती देना है। मुरैना जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भिंड जिलाध्यक्ष विश्वनाथ श्रीवास ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिले के सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर काम किया जाएगा। आगामी संभागीय सम्मेलन को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सम्मेलन को सफल बनाने क लिए सभी पत्रकार साथी मिलकर जिम्मेदारी निभाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन चंबल संभागीय उपाध्यक्ष परानिधेश भारद्वाज ने किया। बैठक में संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश मिश्रा, संभागीय सचिव मनोज श्रीवास्तव, शहर कार्यकारी अध्यक्ष भानु श्रीवास्तव, महासचिव असगर खान, पत्रकार विष्णु तोमर, संजय पाठक, शिवम पांडे, अनुराग चौहान, कोषाध्यक्ष बॉबी चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष राधेश्याम गौर, इमरान खान, फूप ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र भदौरिया, अरविन्द दीक्षित, जिला सचिव चरन सिंह भदोरिया, लहार ब्लॉक अध्यक्ष विवेक पाण्डेय सहित राज् मुढोतिया, पंकज सिरोठिया, मिथुन वघेल, आदित्य बौहरे, सोनू तिवारी, सत्यम शिवहरे, मनोज श्रीवास, हरिओम वर्मा, वीर सिंह कुशवाह, मोहम्मद रफीक खान, अमरेंद्र शर्मा, नीरज यादव और फरमान खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
अब संभागीय सम्मेलन की तैयारी*
बैठक के बाद संगठन ने आगामी संभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज करने का निर्णय लिया। सम्मेलन के लिए स्थान चयन, आयोजन की जिम्मेदारियां, अतिथियों को आमंत्रित करने, प्रचार प्रसार और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की गई।



Subscribe to my channel