IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : धर्मापुर गांव में मकान का गेट लगाने को लेकर विवाद, दबंगों पर हमला करने का आरोप

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

उन्नाव, पुरवा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराध और दबंगई पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई का दावा कर रहा है, लेकिन पुरवा थाना क्षेत्र के धर्मापुर गांव में एक मकान का गेट लगाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट, धमकी देने और निर्माणाधीन मकान का गेट तोड़ने का आरोप लगाया है। धर्मापुर निवासी शिवम पुत्र गंगा सेवक ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पुराना मकान काफी जर्जर हो गया था। इसके चलते उसने पुराने मकान को गिराकर नए मकान का निर्माण कराया। शिकायतकर्ता के मुताबिक मकान के पिलर खड़े करने से लेकर निर्माण कार्य पूरा होने तक काम कराया गया और मकान पर छत भी पड़ चुकी है। गेट लगाए जाने का कार्य चल रहा था।

आरोप है कि इसी दौरान गांव के सराहग नरेंद्र कुमार पासी और अंकित पासी पुत्र रामू वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए गेट लगाने का विरोध करने लगे। पीड़ित का कहना है कि विरोध करने पर मामला विवाद और मारपीट तक पहुंच गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष ने कथित रूप से राइफल सिर पर तानकर धमकाया तथा ईंट-पत्थर चलाए। इतना ही नहीं, मकान में लगाया जा रहा गेट भी तोड़कर गिरा दिया गया। घटना के बाद पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। +यही नहीं राजनीतिक दबाव के चलते दबंग व्यक्ति द्वारा उल्टा ही विपक्ष पार्टी के ऊपर हरिजन एक्ट का मुकदमा भी दर्ज कर दिया। इससे साथ जाहिर होता है कि दबंग के ऊपर राजनीतिक शह प्राप्त है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button