Rajasthan News : वार्ड 22 में भाजपा को मिली मजबूती, प्रवीण बैरवा ने नामांकन लिया वापस

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड
भाजपा प्रत्याशी अजय वाला के समर्थन में उतरे, पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर ग्रहण की भाजपा की सदस्यता नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 22 में भाजपा को उस समय मजबूती मिली, जब प्रवीण बैरवा ने अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी अजय वाला के समर्थन की घोषणा की। प्रवीण बैरवा ने उपखण्ड कार्यालय आबूरोड़ पहुंचकर अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने के बाद प्रवीण बैरवा ने भाजपा की नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिला संगठन सहप्रभारी आवड़दान चारण, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश सिंदल एवं युवा मोर्चा जिला संयोजक मनीष लखारा मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने प्रवीण बैरवा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने से वार्ड संख्या 22 में संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं, प्रवीण बैरवा ने भाजपा प्रत्याशी अजय वाला के समर्थन में पूरी सक्रियता से कार्य करने की बात कही।
नगरपालिका चुनाव से पहले वार्ड 22 में प्रवीण बैरवा का नामांकन वापस लेकर भाजपा के समर्थन में आना स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Subscribe to my channel