IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर लापरवाही, 16 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

24 शिकायतें नॉन-अटेंडेड पाए जाने पर कलेक्टर ने दिए नोटिस जारी करने के निर्देश

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने और शिकायतों को समय-सीमा में अटेंड नहीं करने पर कलेक्टर मृणाल मीना ने टीएल बैठक में संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 24 शिकायतें नॉन-अटेंडेड पाई गईं। इन शिकायतों के संबंध में 16 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी छतरपुर व्योम जॉर्ज, संस्थागत वित्त रीजनल मैनेजर प्रताप सिंह धाकड़, वैभव रावल, बीआरसीसी बकस्वाहा चन्द्रविजय देव सिंह बुंदेला, बीआरसीसी राजनगर अतुल कुमार चतुर्वेदी, प्रशिक्षण अधिकारी/प्रभारी प्राचार्य डी.पी लखेरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गौरिहार मनरेगा भारती ठाकुर, परिक्षेत्र अधिकारी वन विभाग अम्बुज नयन पाण्डेय, बीएमओ बारीगढ़ एस.के प्रजापति, सीएमओ सटई माधुरी शर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी नौगांव महेंद्र प्रताप अहिरवार, डेयरी प्रबंधक(एम.आई.एस) योगेश मुकाती, संस्थागत वित्त रीजनल मैनेजर अनिरुद्ध बहेटी, रीजनल मैनेजर इंडिया ओवरसीज बैंक श्रीधरन बी, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ डॉ. ब्रजेश कोरकू तथा रीजनल मैनेजर कोटक महिंद्रा बैंक ललित शर्मा शामिल हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button