Uttar Pradesh News : मुजफ्फरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई का असर, साइबर फ्रॉड की धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस का जताया आभार ।
रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: साइबर फ्रॉड की घटना में पीड़ित को उसकी धनराशि वापस मिलने पर वादी श्री कुशाग्र अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर पुलिस एवं उत्तर प्रदेश शासन का आभार व्यक्त किया। पीड़ित ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए धनराशि वापस कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा एवं साइबर थाना टीम का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
पीड़ित कुशाग्र अग्रवाल ने बताया कि साइबर फ्रॉड की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लिया गया। पुलिस टीम ने संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए तेजी से कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप उनकी बड़ी धनराशि वापस मिल सकी।

धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित ने उत्तर प्रदेश शासन एवं मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों के मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई आमजन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
पीड़ित ने आमजन की सहायता एवं सुरक्षा के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा एवं साइबर थाना टीम का आभार व्यक्त किया।


Subscribe to my channel