IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : छाता में 4 सितंबर को धूमधाम से निकलेगी भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की विशाल शोभायात्रा

सात भव्य झांकियां और नामी बैंड रहेंगे मुख्य आकर्षण, कृष्णमयी होगा पूरा छाता

ब्यूरो चीफ सूरज मथुरा उत्तर प्रदेश

छाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कस्बा छाता में जादौन यदुवंशी समाज द्वारा यदुवंशी शिरोमणि योगीराज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पांचवीं विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर समाज और कृष्ण भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शोभायात्रा 4 सितंबर, शुक्रवार को दोपहर 2 बजे शेरगढ़ रोड स्थित प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर से प्रारंभ होगी। आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शोभायात्रा में सात सुंदर एवं मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही प्रसिद्ध एवं नामी बैंडों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भक्ति संगीत, झांकियों और श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी से पूरा कस्बा कृष्णमयी नजर आने की उम्मीद है।

जादौन यदुवंशी समाज की ओर से क्षेत्र के समस्त जादौन यदुवंशी बंधुओं एवं कृष्ण भक्तों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है। आयोजन की तैयारियों के दौरान डॉ. लव सिंह, नवीन जादौन, सत्येंद्र लंबरदार, विष्णु जादौन, उमेश लंबरदार, राजा मानसिंह, धर्मेंद्र सिंह, मुनेश जादौन, राधा चरण ठेकेदार, घनश्याम पहलवान सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button