Uttar Pradesh News : कस्बा नौतनवा में क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं संदिग्ध, व्यक्ति वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी नौतनवा श्री बसंत सिंह द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बा नौतनवा के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान बाजार, प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी के साथ सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।
क्षेत्राधिकारी द्वारा स्थानीय दुकानदारों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में लगातार सतर्क रहते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Subscribe to my channel