Uttar Pradesh News : 745 ग्राम सोना और 2.240 किलो चांदी बरामद, रिटायर्ड दरोगा के घर चोरी का पूरा माल बरामद—मुठभेड़ में एक बदमाश दबोचा ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: थाना बुढ़ाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षक के घर से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 745 ग्राम सोने के आभूषण एवं 2 किलो 240 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना में चोरी गए आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी का दावा किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक .315 बोर तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त सब्बल और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा ने घटना के खुलासे और बरामदगी के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस टीम की कार्रवाई के बारे में बताया।
Subscribe to my channel