ब्रेकिंग न्यूज़
Chhattisgarh News : विश्व ड्राइवर दिवस पर कोरबा में सामाजिक समरसता की अनूठी पहल: प्रदेश अध्यक्ष गणेश दास महंत की मौजूदगी में 50 लोगों ने किया रक्तदान, नि:शुल्क हेलमेट भी बंटे
रिपोर्टर मनोज मानिकपुरी कोरबा छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने ‘विश्व ड्राइवर दिवस’ पर रचा इतिहास: 50 लोगों ने किया रक्तदान, अन्नदान और यातायात जागरूकता का दिया बड़ा संदेश छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ जिला कोरबा (समस्त ब्लॉक) द्वारा 1 सितंबर 2026 (मंगलवार) को ‘विश्व ड्राइवर दिवस’ के पावन अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायी सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन ओपन थिएटर, घंटाघर चौक, कोरबा में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश दास महंत जी के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और दूरदर्शी सोच के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों ड्राइवरों ने एक दिन का अवकाश रखकर अपने हक, अधिकार, सम्मान और सामाजिक सरोकार के लिए एकजुटता का संदेश दिया। जांबाज रक्तवीरों ने किया रक्तदान, सर्वमंगला परिसर में अन्नदान



Subscribe to my channel