Noida News : कौशांबी में पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, 11 की मौत से मचा हड़कंप
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
कौशांबी। जनपद कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला शाहबाजी गांव के पास सोमवार को पटाखा गोदाम में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई मकान देखते ही देखते धराशायी हो गए और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका के चलते राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। पुलिस, दमकल और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी रहीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद आसपास के कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पटाखों के निर्माण एवं भंडारण से जुड़े सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है। हादसे ने अवैध अथवा असुरक्षित पटाखा निर्माण और भंडारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 11 मौतों से कौशांबी दहल उठा—मलबे में जिंदगी की तलाश, प्रशासन और राहत टीमें मौके पर डटीं।
Subscribe to my channel