Uttar Pradesh News : माइसेम सीमेंट ने पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किया ‘पावर शील्ड’ सीमेंट का लाइव डेमो
जूनियर रिपोर्टर रमेश कुमार बहराइच उ.प्र.
रुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा में सनराइज सप्लायर्स शकील अहमदके प्रतिष्ठान पर माइसेम सीमेंट की ओर से ‘Rail Quiz’ के विजेता पत्रकारों के सम्मान में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में संवाद, तकनीकी जानकारी के साथ-साथ पत्रकारों एवं कंपनी के बीच बेहतर संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर माइसेम सीमेंट के इंजीनियर साहिल अंसारी ने माइसेम पावर शील्ड सीमेंट का लाइव डेमो प्रस्तुत किया और उसकी गुणवत्ता, मजबूती, विशेषताओं एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने डेमो के माध्यम से उपस्थित पत्रकारों को सीमेंट की तकनीकी खूबियों से अवगत कराया।

इंजीनियर साहिल अंसारी ने माइसेम सीमेंट के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कंपनी की स्थापना 152 वर्ष पूर्व जर्मनी में हुई थी और आज इसके उत्पाद 52 से अधिक देशों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण सीमेंट का चयन अत्यंत महत्वपूर्ण है और पावर शील्ड उपभोक्ताओं को मजबूती एवं गुणवत्ता का बेहतर विकल्प प्रदान करता है। कार्यक्रम के दौरान ‘Rail Quiz’ प्रतियोगिता के विजेता पत्रकारों को उचित उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच विभिन्न उत्पादों तथा निर्माण सामग्री से संबंधित विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम में रुपईडीहा पत्रकार संघ के संरक्षक शेर सिंह कसौधन, बनारस गिरी, अंकित अग्रवाल, रईस अहमद, रज़ा इमाम रिजवी, दीपेन्द्र मिश्रा, केशव गुप्ता, अमित मदेशिया, अनिल वर्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद tरहे। अंत में इंजीनियर साहिल अंसारी ने सभी पत्रकारों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए उपहार एवम् धन्यवाद दिया।
Subscribe to my channel