IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्राओं की समस्याओं को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हरनामपुर प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हरनामपुर में छात्राओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसकी सूचना जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को चली तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रधानाचार्य को समस्याओं से अवगत कराया, वही प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया कि इन सभी विषयों पर जल्द ही सुधार किया जाएगा, वही छात्राओं ने बताया कि लगातार विधालय की दो शिक्षिकाओं द्वारा हमारी गरीबी, आर्थिक स्थिति का मजाक बनाया जा रहा है, छात्राओं पर व्यक्तिगत टिप्पणी की जा रही है, छात्राओं को दो शिक्षिकाओं द्वारा
मारा -पीटा जा रहा है, छात्राओं के अभिभावकों के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है जिससे छात्राएं आहत है सरकार द्वारा स्मार्ट क्लास की सुविधा तो दी गई पर कभी चलता नहीं है केवल स्मार्ट क्लासो में धूल जमी है

न ही विधालय में कैमरे है छात्राएं लगातार हो रही समस्या से मानसिक रूप से परेशान है कई छात्राएं विद्यालय आने से बच रही है, वही पूर्व नगरमंत्री अजय नायक ने बताया कि लगातार विधालय की छात्राओं द्वारा विधालय के संबंधित शिकायतें मिल रही है जिसके निमित आज हम सभी ज्ञापन के माध्यम से प्रधानाचार्य को सुचित कर रहे हैं और मांग करते हैं कि छात्राओं को मानसिक प्रताड़ना देना बंद करे, कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए, अगर हमारी मांग सुनिश्चित नहीं कराई जाती है तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे इस ज्ञापन कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री श्री अभिषेक श्रीवास्तव जी, विभाग संयोजक राहुल पासवान जी, पूर्व नगरमंत्री अजय नायक,नगर मंत्री रितीकेश प्रजापति जी, आनंद पासवान जी, कैनाहिया जी, महावीर जी, अंश जी, बिजेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता जी, समेत कई छात्राएं, कार्यकर्ता, अभिभावक उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button