IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मिशन शक्ति 5.0: थाना पनियरा पुलिस/एंटी रोमियो टीम द्वारा पनियरा ब्लॉक पर सम्मेलन का आयोजन, महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5’ अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आज दिनांक 01.09.2026 को थाना पनियरा की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा पनियरा ब्लॉक में आयोजित सम्मेलन में सहभागिता की गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम (उ0नि0 सारिका सिंह, म0का0 अम्बालिका पांडेय, म0का0 डिम्पल यादव एवं का0 निखिल कुमार) द्वारा उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों तथा वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया।

इसके साथ ही आपातकालीन व सुरक्षा सेवाओं से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों— 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 102 व 108 (स्वास्थ्य सेवा) एवं 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) के उपयोग एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यशाला में महिलाओं के स्वावलंबन हेतु संचालित शासन की कल्याणकारी योजनाओं जैसे— मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (स्वयं सहायता समूह) एवं महिला समृद्धि योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। महराजगंज पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button