ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : बिजली के लिए चल रहे धरने से विपक्ष ने बनाई दूरी, ग्रामीणों में नाराजगी

रिपोर्टर राजकिशोर मौर्य बहराइच उत्तर प्रदेश
मिहींपुरवा, बहराइच। मोतीपुर पावर हाउस की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में आम जनता बारिश में भी डटी हुई है, लेकिन हैरानी की बात है कि अभी तक विपक्ष का कोई भी बड़ा नेता धरना स्थल पर नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने इसे बहुत ही निंदनीय बताया है। लोगों का कहना है कि जनता बिजली-पानी जैसी मूलभूत समस्या के लिए लड़ रही है और विपक्ष को इस मुद्दे पर साथ आना चाहिए था।


Subscribe to my channel