IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : बालोन शा,हाई स्कूल मे किसान द्वारा स्कूल भवन की जगह मे अवैध अतिक्रमण किया गया

 ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

देवास जिला मुख्यालय की बॉर्डर पर 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बालोन मे बेरछा मंडी सड़क मार्ग रोड मां बालेश्वरी मंदिर(बाला माता तालाब)के पास शासकीय हाई स्कूल शासन द्वारा विगत वर्षों से स्थित है।पटवारी हल्का नंबर 50 सर्वे नंबर 214 रकवा नंबर 2,00 हेक्टर भूमि मे दर्ज है।यहां स्कूल भवन बना है। वहां पर किसान द्वारकाधीश भावसार पिता परमानंद भावसार निवासी ग्राम बालोन द्वारा स्कूल भवन की बाउंड्री वॉल की भूमि लगभग 10 बीघा भूमि(जमीन)पर अवैध अतिक्रमण कब्जा किया गया लेकिन आज तक भी अवैध अतिक्रमण कब्जा धारी द्वारा कब्जा नहीं हटाया जा रहा है स्कूल के छात्र-छात्राओं को कोई किसी प्रकार से खेलकूद प्रतियोगिता का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सिर्फ स्कूल भवन सीमित है।अवैध अतिक्रमण धारी द्वारा वर्षों से खेती कर सोयाबीन,गेहूं चना कि फैसले बोई जा रही है।स्कूल भवन के अंतर्गत 10-12 गांव लगते हैं। जो स्कूल में अध्ययनरत करते हैं। खड़ी फसलों में जंगली जानवर जीव जंतु पड़े रहते हैं जिससे छात्र छात्राओं को डर सता रहा है। यदि किसी की अनहानि होगी तो। संपूर्ण शासन प्रशासन के अधिकारियों की जवाबदारी होगी।

संबंध में पूर्व जन शिकायत पटवारी, टोंक खुर्द राजस्व निरीक्षक अधिकारी, एवं शासन की जनसुनवाई में टोंक खुर्द तहसीलदार,एसडीएम,देवास कलेक्टर, को लिखित आवेदन ग्राम आगरी,चांदगढ़,बालोन,लसूडिया ब्राह्मण, घरट खेड़ी,भील खेड़ी,नागपचलाना,मुंडला दांगी, समस् खेड़ी,भूतेश्वर किंदुरिया सहित ग्रामीण जनों ने आवेदन पत्र दिया गया लेकिन आज तक भी कोई किसी प्रकार से अवैध अतिक्रमण धारी के विरुद्ध शासन के नियम के प्रावधान अनुसार कोई किसी प्रकार से निराकरण कार्यवाही नहीं हो पाई। संपूर्ण ग्रामीण अंचल के गांव के क्षेत्रवासी के लोगों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि। शीघ्र अति शीघ्र ही। जवाबदार अधिकारियों के विरुद्ध एवं अतिक्रमण धारी के विरुद्ध वैधानिक दंडात्मक कठोर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। एवं अवैध अतिक्रमण हटाया जाए। उक्त गंभीर जनसमस्या समाजसेवी निर्भय सिंह कराडा द्वारा ग्राम इकलेरा माताजी मे 3 सितंबर को मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम मे रूबरू मुद्दा उठा कर लिखित आवेदन पत्र देकर सीधा मुख्यमंत्री से जन संवाद किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button