Uttar Pradesh News : मोतीपुर पावर हाउस क्षेत्र की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर बलहा विधानसभा में चल रहे अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर भारी बारिश का भी असर नहीं पड़ा।

रिपोर्टर राजकिशोर मौर्य बहराइच उत्तर प्रदेश
इतनी बारिश के बावजूद कल रात बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचे। धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि हौसले पस्त नहीं हुए हैं और आप लोगों के सपोर्ट की बहुत जरूरत है। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन एवं आमरण अनशन
(आज चौथा दिन – कोई सुनवाई नहीं!)
“अंधेरा कब तक सहेंगे? हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे!”
स्थान: विद्युत उपकेंद्र परिसर / मुख्य चौक, मिहिनपुरवा क्षेत्र
प्रभावित गांव: सर्रा कलां, कानजीभाग, बलाई गांव, गंगापुर उरा बाजार
हमारी मांगें / मुख्य मुद्दे:
1. विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बदहाल, तत्काल सुधार किया जाए।
2. 4 दिनों से 7 ग्रामीण आमरण अनशन (भूख हड़ताल) पर बैठे हैं, प्रशासन सुध ले।
3. जर्जर तार और फुके हुए ट्रांसफार्मर तुरंत बदले जाएं।
4. अघोषित कटौती बंद कर नियमित बिजली सप्लाई दी जाए।
5. उरा मे नया पवार हाउस लगावने हेतु
“जब तक बिजली संकट दूर नहीं होगा,
तब तक हमारा अनशन और उग्र आंदोलन जारी रहेगा!”
निवेदक / आंदोलनकारी:
मिहिनपुरवा क्षेत्र के समस्त पीड़ित ग्रामीण एवं किसान भाई।

Subscribe to my channel