IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : मिलावटखोरों पर हो सख्त कार्रवाई, जिले में शुरू हो “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान

 ब्यूरो चीफ रवि कुमार देवास, M.P.

देवास अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग एवं FSSAI गाइडलाइन के पालन की मांग देवास। जिले में खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट की आशंका को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जिला कलेक्टर, देवास को ज्ञापन सौंपकर “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान तत्काल शुरू करने की मांग की। संगठन ने दूध, घी, पनीर सहित रोजमर्रा में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग एवं जांच कर मिलावट पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ सीधे आम नागरिकों के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, इसलिए मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों के तत्काल नमूने लेकर उनकी जांच कराई जाए और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ग्राहक पंचायत ने FSSAI की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने की मांग करते हुए कहा कि गर्म दूध, चाय, कॉफी जैसे खाद्य एवं पेय पदार्थों को अनुचित डिस्पोजेबल सामग्री में नहीं रखा जाना चाहिए। वहीं गर्म कचौरी, समोसे एवं अन्य खाद्य पदार्थों को सीधे कागज में लपेटकर ग्राहकों को दिए जाने की प्रथा पर भी प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में स्वास्थ्य संबंधी मानकों की अनदेखी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने जिला प्रशासन से देवास जिले में विशेष अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, नियमित सैंपलिंग तथा मिलावटखोरों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर, श्री गजराज सिंह, श्री लोकेश पिपरकर, श्री ओम प्रकाश पटेल, श्री पवन प्रोहित, विजय शंकर त्रिपाठी, श्री राजेंद्र भंडारी, श्री मनोहर सिंह दरबार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button