IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मिहींपुरवा तक पहुंचेगी बड़ी रेल लाइन, अमान परिवर्तन की सहमति

नेपालगंज-गोरखपुर नई रेल लाइन के उद्घाटन समारोह में सांसद ने उठाई मांग। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से जताई सहमति।

रिपोर्टर राजकिशोर मौर्य बहराइच उत्तर प्रदेश

मोतीपुर , बहराइच- तहसील मिहींपुरवा तक बड़ी रेल लाइन पहुंचाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नेपालगंज-गोरखपुर नई रेल लाइन के उद्घाटन समारोह में सांसद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष मिहींपुरवा तक बड़ी रेल लाइन शुरू करने की मांग रखी। इस पर रेल मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मिहींपुरवा तक रेल लाइन के अमान परिवर्तन के लिए सहमति जताते हुए आश्वासन दिया। रेल मंत्री की सहमति की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को मिहींपुरवा कस्बे में सांसद के प्रयासों के प्रति आभार जताने के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मदेशिया ने की जबकि संचालन किसान सहकारी चीनी मिल के डायरेक्टर प्रभुनाथ गौतम ने किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण कुमार मदेशिया ने कहा कि मिहींपुरवा तक बड़ी रेल लाइन की मांग क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही प्रमुख मांगों में शामिल है। सांसद ने इसे गंभीरता से उठाकर रेल मंत्री के समक्ष रखा जिस पर सकारात्मक आश्वासन मिला है। उन्होंने कहा कि बड़ी रेल लाइन बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने के साथ व्यापार, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

बैठक में वक्ताओं ने सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए रेल मंत्री के आश्वासन का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि अमान परिवर्तन की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ेगी और मिहींपुरवा को बड़ी रेल लाइन की सुविधा मिलेगी। बैठक में किसान सहकारी चीनी मिल के डायरेक्टर प्रभुनाथ गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा, विजय मौर्य, पूर्व प्रधान विनोद मदेशिया, पूर्व प्रधान लोकेश सिंह, राजेश मौर्य समेत बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button