Delhi News : असहाय परिवार को मिला पक्का घर। इटवा ग्राम के समाज सेवियों की अनोखी पहल।

जिला रिपोर्टर मनीष शुक्ला मध्य दिल्ली
पन्ना जिले की गुनौर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत इटवा कला के समाजसेवियों की पहल पर एक असहाय गरीब परिवार को पक्का मकान मिल गया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरती बाई आदिवासी पत्नी स्वर्गीय श्री कल्ला आदिवासी ग्राम इटवा कला में अपने तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ निवास कर रही है कुछ समय पहले उसके घर में आग लग जाने से उसकी सम्पूर्ण घर गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया था। जिसके साथ में उसके सभी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, परिचय पत्र, राशन कार्ड, इत्यादि सभी कागज भी जल गए थे इसलिए उसे शासन की कोई सुविधा नहीं मिल पा रही थी ।परिवार के भरण पोषण का आधार सिर्फ मजदूरी है। जो इमरती बाई दिन-रात कड़ी मेहनत करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है।

उसका बड़ा बेटा दिव्यांग है किन्तु घर में लगी आग से उसके भी दस्तावेज जल गए थे जिससे शासन की ओर से उसे भी कोई मदद नहीं मिल पा रही है। अनपढ़ होने के साथ ही बेहद खराब आर्थिक स्थिति के कारण इमरती बाई दोबारा दस्तावेज बनवाने में भी असमर्थ है। उसकी दयनीय हालत देख कर ग्राम के समाजसेवियों ने आपसे बिचार बिमर्स किया एवं उसके लिए एक आसयाना उपलब्ध कराने का फैसला लिया। अपने फैंसले को अमलीजामा पहनाने के लिए निर्णय लिया गया कि प्रत्येक घर से एक महिला व पुरुष श्रमदान करके इमरती बाई के लिए मकान बनवायेंगे। एवं यथा शक्ति आर्थिक मदद भी दी जायेगी। अपने संकल्प को पूरा करते हुए दिनाँक 30 अगस्त 2026 करीब 30 महिलाओं व 50 पुरुषों ने मिलकर श्रमदान कर एवं ईट, सरिया, सीमेंट, गिट्टी आदि खुद उपलब्ध करा कर पक्का मकान बना कर असहाय महिला को सौंप दिया। नरेश कुशवाहा (मड़ैयन) ने बताया कि बर्षो से जर्जर झोपड़ी में रहने को मजबूर गरीब महिला पक्का मकान पाकर अत्यंत भावुक है ।


Subscribe to my channel