IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 3 पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में दिनांक 31 अगस्त 2026 को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए 3 पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मानित सेवानिवृत्त अधिकारी —
1. उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद सौर
2. प्रधान आरक्षक भरत सिंह चंदेल
3. प्रधान आरक्षक करन सिंह परिहार


उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद ने 42 वर्ष से अधिक समय तक जिला टीकमगढ़ एवं जिला छतरपुर के विभिन्न थानों तथा वर्तमान में थाना सिविल लाइन में अपनी सेवाएं दीं। प्रधान आरक्षक भरत सिंह चंदेल ने 37 वर्ष से अधिक समय तक जिला दंतेवाडा छत्तीसगढ़, जिला भोपाल, ग्वालियर, छतरपुर के विभिन्न थानों एवं शाखाओं तथा वर्तमान में पुलिस लाइन में सेवाएं दीं।
प्रधान आरक्षक करन सिंह परिहार ने 29 वर्ष से अधिक समय तक जिला छतरपुर के विभिन्न थानों तथा वर्तमान में पुलिस लाइन में सेवाएं दीं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके परिवारजनों एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए, जिससे उपस्थित जूनियर पुलिसकर्मियों को प्रेरणा मिली। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र छतरपुर पूर्णिमा मिश्रा, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी, उनके परिजन एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button