Madhya Pradesh News : डुंगरिया में केन-बेतवा प्रभावितों को योजनाओं का लाभ दिलाने शिविर आयोजित
स्वास्थ्य शिविर लगाकर 79 ग्रामीणों का परीक्षण, 10 बच्चों के मौके पर बनाए गए आधार कार्ड

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रभावित ग्राम डुंगरिया में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों से लाभ दिलाए जाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 15, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का 1 तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना का 1 आवेदन प्राप्त हुआ। इसके अलावा पशुशेड के लिए 18, वृद्धावस्था पेंशन के 2, खाद्यान्न पर्ची के 2 तथा गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़ने के लिए 1 आवेदन प्राप्त किया गया। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ आधार कार्ड बनाने की सुविधा शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 26 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं आयुष विभाग की टीम द्वारा 53 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर के दौरान 10 बच्चों के मौके पर ही आधार कार्ड बनाए गए।

शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की। इन ग्रामों में लगेंगे आगामी शिविर प्रभावित के लिए आगामी शिविर 2 सितंबर को वसुधा में, 3 को घुघरी में, 7 को भोरखुवां में, 8 को पाठापुर में, 9 को खरयानी में एवं 10 सितम्बर को ग्राम कुपी में विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे।



Subscribe to my channel