IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Pradesh News : धरोगड़ा पहुंचने पर युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह का भव्य स्वागत-

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

शिमला ग्रामीण की दूरदराज पंचायत धरोगड़ा पहुंचने पर युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह का पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री महोदय के समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को प्रमुखता से रखा।
बैठक के दौरान दलोग घाटी–धरोगड़ा सड़क निर्माण को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस सड़क के निर्माण के लिए उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया है वह इस सड़क निर्माण में तकनीकी खामियों के निवारण के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी है। अब इसका कार्य प्रारंभ हो चुका है। मंत्री महोदय ने सड़क निर्माण के शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए दोनों छोर से शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत धरोगडा पुष्पा ठाकुर, उप प्रधान केवल राज वर्मा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेश भंडारी तथा कार्यवाहक प्रधानाचार्य धर्प्रमकाश वर्मा पूर्व प्रधान खमेंश कश्यप, स्थानीय पंचकल्पना भंडारी, कांता मेहता, संतलाल भंडारी, प्रेमचंद भंडारी, अशोक भंडारी, अशोक कश्यप,कमला भंडारी,यशपाल भंडारी,अनोखी राम वर्मा वह स्थानीय प्रबुद्ध जनों ने विद्यालय में रिक्त पदों को भरने तथा शौचालय निर्माण से संबंधित समस्याएं मंत्री महोदय के समक्ष रखीं। मंत्री ने इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही इनके समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक निर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी वह कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई करने पर युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button