IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मिशन शक्ति 5.0: बहु-बेटी सम्मेलन के अंतर्गत थाना पनियरा मे ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के क्रम में महराजगंज पुलिस एवं यूनिसेफ (UNICEF) के संयुक्त तत्वावधान में थाना पनियरा क्षेत्रान्तर्गत ‘बहु-बेटी सम्मेलन’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। गोरखपुर जोन पुलिस एवं यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में उपस्थित महिला अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों (1090 – वूमेन पावर लाइन, 112 – आपातकालीन सेवा, 1930 – साइबर हेल्पलाइन) के उपयोग, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से संरक्षण एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
महराजगंज पुलिस महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा तथा उन्हें समाज में सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत एवं प्रतिबद्ध है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button