IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम वेयरहाउस/गोदाम का आज मासिक निरीक्षण किया गया।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज, 25 अगस्त 2026, जिलाधिकारी श्री गौरव सिंह सोगरवाल द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट के भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम वेयरहाउस/गोदाम का आज मासिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सी0सी0टीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव , तथा गार्ड रूम आदि के विषय में जरूरी दिशा–निर्देश दिया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो के अनुसार ईवीएम/वीवीपीएटी का रख–रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही किसी के प्रवेश को अनुमन्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि सीसीटीवी की क्रियाशीलता 24×7 सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान प्रभारी एडीईओ प्रमोद यादव सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button