Uttar Pradesh News : महराजगंज में भावुक हुआ रक्षाबंधन, बेटियों ने डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को बांधी राखी

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज, 25 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व महराजगंज में भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आईं बालिकाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी श्री व सिंह सोगरवालगौर को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी बहनों का स्नेहपूर्वक स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चियों और युवतियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पढ़ाई और करियर को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने सभी बेटियों को बेहतर शिक्षा हासिल करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि जनपद की बेटियां और बहनें परिवार एवं समाज की महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उनकी सुरक्षा, शिक्षा और प्रगति जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। जिलाधिकारी ने बच्चियों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता की आवश्यकता होने पर वे बेहिचक उनसे संपर्क करें। जिला प्रशासन उनकी हरसंभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा। रक्षाबंधन के इस भावनात्मक अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी बहनों को राखी का शगुन भी प्रदान किया। शगुन पाकर बच्चियां और युवतियां बेहद खुश नजर आईं और उन्होंने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस आत्मीय मुलाकात को अपने लिए यादगार बताया। रक्षाबंधन से पहले हुआ यह आयोजन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास के साथ बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश भी देता नजर आया।


Subscribe to my channel