IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

जसवंतनगर, इटावा। नगर में स्तिथ सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर को फूलों और रंगोली से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अमित यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। हमें अपनी बहनों के साथ-साथ देश, संस्कृति और समाज की रक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए।

इस दौरान छात्राओं ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक गीत एवं कविताएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अर्चित यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button