IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना परसामलिक पुलिस द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री बसन्त सिंह व थानाध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना परसामलिक पुलिस टीम (उ0नि0 श्री संदीप वर्मा व का0 सुजीत कुमार निर्मल) द्वारा 01 नफर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

गिरफ्तारी का विवरण-
• दिनांक: 24.08.2026
• संबधित वारंट/मुकदमा: मा0 न्यायालय ADJ II जनपद महराजगंज द्वारा निर्गत वारंट एसटी नं0 500048/2004, धारा 147/148/308/149/324/323/504/506 भादवि (सरकार बनाम श्यामलाल वगै0)
गिरफ्तार वारंटी का विवरण-
• मनीराम पुत्र श्यामलाल, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी इमलिहवा, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
• उ0नि0 श्री संदीप वर्मा
• का0 सुजीत कुमार निर्मल

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button