उत्तरप्रदेशस्वास्थ्य
Uttar Pradesh News भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुरू हुए सामाजिक न्याय सप्ताह अभियान के तहत स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित करीब 50 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गई

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के दिशा निर्देश पर भरथना युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमेध अवस्थी की देखरेख में स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान डॉ जितेंद्र बाजपेयी समेत स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा बुखार,खांसी,जुकाम आदि रोगों से ग्रस्त मरीजो की जांच कर दवाएं दी गई। इससे पहले भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप जाटव द्वारा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। शिविर के दौरान मनोज गुप्ता,विशाल कौशल,नितिन ऋषिश्वर,सुभाष यादव,कुलदीप यादव, बंटू यादव, जयदीप त्रिपाठी, प्रशांत चौहान,कोमल यादव,गौरव गुप्ता,मोनू शुक्ला आदि युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Subscribe to my channel