Uttar Pradesh News : मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के 4 सदस्य दबोचे, चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद ।
रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर: थाना सिखेड़ा पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्त घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मरों के अंदर का कीमती सामान व धातु संबंधी सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए सामान के पांच बोरे बरामद हुए हैं। इसके अलावा दो अवैध तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस, एक साइकिल तथा एक थैला बरामद किया गया, जिसमें ट्रांसफार्मर खोलने के लिए चाबी, पाने सहित अन्य उपकरण मौजूद थे।

थाना सिखेड़ा पुलिस की कार्रवाई से ट्रांसफार्मर चोरी से संबंधित पांच अभियोगों का सफल अनावरण हुआ है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।


Subscribe to my channel