IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना नई मंडी में विवेचकों का अर्दली रूम, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण विवेचना पर जोर ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर @IPSAmrit_Jain द्वारा थाना नई मंडी पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। इस दौरान विभिन्न अभियोगों की विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक नगर ने विवेचकों को निर्देशित किया कि सभी विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने विवेचकों को लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा विवेचना में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button