Uttar Pradesh News : गंगासागर धाम पर भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
भरथना/इटावा। ॐ श्री पागल बाबा गंगासागर धाम, भरथना में आज रविवार को प्रातः 9 बजे से भव्य मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में इच्छुक महिलाएं एवं बालिकाएं प्रतिभाग कर अपनी मेहंदी कला का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम आयोजक पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास और मुख्य आचार्य पंडित आशु शुक्ला ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की मेहंदी का मूल्यांकन निर्धारित निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। प्रतिभागियों की मेहंदी की बारीकी, डिजाइन और कला के आधार पर अंक प्रदान किए जाएंगे, जिसके आधार पर विजेताओं का चयन होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भरथना सावित्री कठेरिया, पूर्व चेयरमैन भरथना नीता पोरवाल एवं सूबेदार सिंह टीएसआई इटावा रहेंगे।

वहीं पर्यवेक्षक/निर्णायक के रूप में गीता यादव एसआई भरथना, एडवोकेट मीनाक्षी चौहान एवं शिक्षिका बरखा गहलोत मौजूद रहेंगी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये, द्वितीय 2100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 1100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा टॉप-20 बालिकाओं को भी उपहार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम मुख्य सहयोगी गोविंद चौरसिया, अवनीश मिश्रा, शेखर शुक्ला, विष्णु राठौर, निर्मल यादव, अशोक यादव एवं रामानुज के सहयोग से संपन्न होगा।


Subscribe to my channel