Uttar Pradesh News : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गयी ।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश
आज दिनांक 22/08/2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शासन की प्राथमिकताओं एवं जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति तथा संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से वंदन योजना के अंतर्गत धार्मिक स्थलों के चयन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक तथा उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजनान्तर्गत जिला स्टेयरिंग समिति की बैठक के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही, पीड़ितों को समयबद्ध सहायता तथा संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित किए जाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व विभाग के माह अगस्त में प्राप्त ग्रेड के संबंध में समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


Subscribe to my channel