IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील

रिपोर्टर अंकित कुमार रामपुर, यू.पी.

मिलक। आगामी बारावफात पर्व एवं सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली मिलक परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाल संजय कुमार ने की। इसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में कोतवाल संजय कुमार ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाए जाएं। उन्होंने कहा कि बारावफात का पर्व आने वाला है और दूसरी ओर कांवड़ यात्रा भी चल रही है। ऐसे में सभी समुदायों के लोगों से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के नाम पर किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू न की जाए और न ही ऐसा कोई कार्य किया जाए, जिससे दूसरे समुदाय की भावनाएं प्रभावित हों। जुलूस एवं अन्य कार्यक्रम निर्धारित पुरानी परंपराओं के अनुसार ही आयोजित किए जाएं। पुलिस प्रशासन की ओर से त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां किए जाने की जानकारी दी गई। बैठक में मौजूद नागरिकों ने भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ सभी त्योंहार मनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जाकिर हुसैन एडवोकेट, पूर्व सभासद इकरार हुसैन, हाजी सईदुल रहमान, नाजिम खान, जमील कादरी, याद अली शाह, टेकचंद गंगवार सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं पुलिस टीम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button