IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : मक्सी में फैक्ट्रियों के दूषित पानी से जलस्रोतों पर संकट, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

सिटी रिपोर्टर जुगलकिशोर भावसार शाजापुर म.प्र.

मक्सी नगर के औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों से निकलने वाले कथित दूषित एवं केमिकलयुक्त पानी के कारण नगर के जलस्रोतों के प्रदूषित होने का मामला सामने आया है। नगरवासियों का आरोप है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकलयुक्त पानी नालों के माध्यम से मक्सी नगर के बीच से होकर गुजरता है। इसके रिसाव के कारण आसपास के जलस्रोत भी प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर नगरवासियों द्वारा कई बार एसडीएम महोदया, स्थानीय प्रशासन एवं नगर परिषद सीएमओ को शिकायतें की जा चुकी हैं। इसके बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से नगरवासियों में नाराजगी है। इंडिया क्राइम रिपोर्टर प्रतिनिधि द्वारा करीब दो माह पूर्व इस मामले को लेकर नगर परिषद सीएमओ महोदया को जलस्रोतों से पानी भरकर दो बोतलें भी सौंपी गई थीं। साथ ही पानी से आ रही दुर्गंध के संबंध में भी अधिकारियों को अवगत कराया गया था। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

नगरवासियों का कहना है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले दूषित पानी के उपचार के लिए फिल्टर प्लांट एवं आवश्यक शोधन व्यवस्था होना जरूरी है। आरोप है कि कई फैक्ट्रियों में ऐसी व्यवस्था नहीं होने के कारण दूषित पानी नालों में छोड़ा जा रहा है। नगरवासियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। नगरवासियों का आरोप है कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते सख्ती से जांच कर दूषित पानी के स्रोतों की पहचान एवं आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में जलस्रोतों के प्रदूषण से गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से जलस्रोतों के पानी की जांच कराने तथा औद्योगिक इकाइयों की पर्यावरणीय एवं प्रदूषण संबंधी व्यवस्थाओं की जांच कराने की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button