IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : यातायात श्री बृजमोहन राय के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

अभियान के दौरान आज सागर कांवेंट स्कूल आंदोली पुलिया के स्कूल के सभी वाहनों को चेक किया गया और छात्र छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया स्कूली वाहनों के वाहन चालकों का चरित्र सत्यापन आदि चेक किया गया। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि ई-रिक्शा, ऑटो वैन अथवा अन्य अनधिकृत निजी वाहनों से स्कूली छात्र-छात्राओं का परिवहन न किया जाए। भविष्य में नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस जनपद फतेहपुर द्वारा अभिभावकों से अपील की गई है कि अपने बच्चों को विद्यालय भेजते समय उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा छात्र-छात्राओं को मानक एवं अधिकृत स्कूली वाहनों से ही विद्यालय भेजें। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं बच्चों की यात्रा को भी सुरक्षित बनाएं। यातायात पुलिस जनपद फतेहपुर सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए निरंतर प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान जारी रखेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button