IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मीरापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोचा ।

रिपोर्टर एजाज नबी जैदी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: थाना मीरापुर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक शातिर वांछित एवं 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, जिंदा व खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। बरामद अवैध शस्त्र एवं कारतूस को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना मीरापुर पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button